
x
Haryana : डीएलएफ फेज-1 थाना एरिया के खुशबू चौक पर एक युवक की टुकड़ों में लाश मिलने से सनसनी मच गई। युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गुड़गांव आया था और इसके बाद से ही लापता था। टुकड़ों में लाश मिलने की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले में कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वहीं, परिजनों ने प्रेमिका पर ही युवक की हत्या किए जाने का आरोप भी लगाया है। परिजनों का कहना है कि वह शव तक तभी पहुंचे हैं जब युवती ने उन्हें लोकेशन दी। ऐसे में उन्हें उसकी हत्या कर शव लटकाए जाने का पूरा अनुमान है।
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक तौर पर मामले में आत्महत्या के तहत कार्रवाई की गई है। चूंकि शव कई दिन पुराना है तो ऐसे में माना जा रहा है कि युवक ने खुशबू चौक के पास अरावली में अंदर जाकर आत्महत्या कर ली होगी और शव को यहां जंगली जानवरों ने नोच लिया होगा। ऐसे में शव टुकड़ों में बिखर गया। मृतक की पहचान बिहार के किशनपुर के रहने वाले राकेश मंडल के रूप में हुई है। वह फिलहाल दिल्ली में रहता था और गुड़गांव की एक कंस्ट्रक्शन साइट पर मिस्त्री का काम करता था।
युवक तीन अगस्त से लापता था। उसके ममेरे भाई संजय ने बताया कि राकेश की आखिरी लोकेशन राकेश की प्रेमिका के पास थी। प्रेमिका से जब राकेश के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि राकेश ने उसे यह आखिरी लोकेशन भेजी थी। जब इस लोकेशन पर वह खुशबू चौक पर गए तो यहां जंगल में अंदर जाकर उन्हें शव बिखरा हुआ मिला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मौके पर चुन्नी से पेड़ के सहारे फंदा लगा हुआ था। धड़ और हाथ जमीन पर पड़े थे। शव के पास एक बैग भी मिला जिसमें राकेश के पकड़े व अन्य सामान था। पुलिस ने यह सभी सामान कब्जे में ले लिया।
TagsHaryanaयुवकटुकड़ोलाशHaryanayoung manin piecesbody जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





