
x
Haryana हरियाणा: महेंद्रगढ़ जिले के गांव खातोदड़ा में जमीनी विवाद के चलते हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव खातोदड़ा निवासी सोमदत्त उर्फ गुटका पुत्र दयाराम के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर महेंद्रगढ़ सदर थाना व CIA की टीम मौके पर पहुंची।मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 10 बजे गांव खातोदड़ा में सोमदत्त के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। गंभीर रूप से घायल होने पर परिजन उसे उपचार के लिए पीजीआई रोहतक लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। बताया जा रहा है कि इस वारदात में आर्मी का एक जवान भी शामिल है।
बता दें कि मृतक सोमदत्त उर्फ गुटका करीब 6 दिन पहले ही नसीबपुर जेल से जमानत पर बाहर आया था। महेंद्रगढ़ सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम पीजीआई रोहतक में करवाया गया है। इस मामले में 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जानकारी अनुसार यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। वहीं मामले की गहन जांच की जा रही है।
TagsHaryanaविवादयुवकहत्यासनसनीHaryanadisputeyoung manmurdersensation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





