
x
Haryana हरियाणा: शहर की एक कॉलोनी निवासी युवती ने एक युवक पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर की एक कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय युवती ने थाना यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी अजय नामक युवक से जान-पहचान थी। आरोपी ने उसे डरा-धमका कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
आरोपी ने उसे 13 मार्च को मिलने के लिए बुलाया। जब वह आरोपी से मिलने गई तो आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। जब उसने आरोपी को मना किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। युवती ने बताया कि इसके बाद भी आरोपी उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। परेशान होकर उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी अजय के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
TagsHaryanaयुवकलड़कीब्लैकमेलदुष्कर्मआरोप Haryanayoung mangirlblackmailrapeallegationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





