
x
Haryana हरियाणा: दादरी शहर के कॉलेज रोड पर बनी करीब 200 झुग्गियों को हटाने के लिए नगर परिषद की ओर से कार्रवाई की गई। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई की गई तो झुग्गीवासियों ने हंगामा कर दिया। बाद में उन्होंने दादरी-महेंद्रगढ़ रोड पर जाम लगा दिया और प्रशासन की कार्रवाई पर रोष जताया। प्रशासन की टीम की ओर से करीब तीन घंटे की कार्रवाई के दौरान पीला पंजा चलाकर 170 झुग्गियों को हटा दिया गया।
यहां के निवासी अपना सामान समेट कर दूसरी जगह जाते नजर आए। मौके पर एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड भी तैनात रही। बता दें कि चरखी दादरी शहर में महेंद्रगढ़ चुंगी के पास नगर परिषद की जमीन पर करीब 200 झुग्गियां बनी हुई हैं। अवैध रूप से बनी इन झुग्गियों को हटाने के लिए नगर परिषद ने बुधवार को करीब तीन घंटे तक कार्रवाई की। नगर परिषद की टीम जेसीबी और पुलिस बल के साथ वहां पहुंची थी। टीम के वहां पहुंचते ही झुग्गियों में रहने वाले लोगों ने विरोध कर हंगामा कर दिया। इस दौरान वे बच्चों के साथ सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया। बाद में पुलिस ने जाम हटवाया।
कार्रवाई करते हुए जेसीबी की सहायता से अवैध रूप से बनी करीब 200 झुग्गियों को हटाया गया। स्थानीय निवासी सुशीला, राजेश, पिंकी आदि ने प्रशासन की कार्रवाई पर रोष जताया और झुग्गियों को हटाकर दूसरी जगह बसाने की मांग की। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अजय मलिक व सिटी थाना एसएचओ सन्नी कुमार ने बताया कि पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए शांतिपूर्वक तरीके से झुग्गियों को हटाया गया।
TagsHaryanaझुग्गियोंपीला पंजाHaryanaslumsyellow pawजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





