हरियाणा

Haryana : रोपाई करने जा रही महिलाओं को तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, महिलाएं घायल

Sarita
30 Jun 2025 3:56 PM IST
Haryana : रोपाई करने जा रही महिलाओं को तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, महिलाएं घायल
x
Haryana हरियाणा: सीवन कस्बे के पास सोमवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में धान की रोपाई के लिए खेतों में जा रही टाटा एस गाड़ी में सवार महिलाओं को तेज रफ्तार पिकअप चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में आठ से दस महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा सीवन से करीब तीन किलोमीटर दूर कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग पर हुआ। महिलाएं धान की रोपाई के लिए टाटा एस गाड़ी में सवार होकर सीवन से खेतों में जा रही थीं, तभी कैथल की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी अनियंत्रित थी और चालक के नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंच गई। 112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार देने के बाद कैथल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना वाहन की तेज गति और लापरवाही से चलाने के कारण हुई।
Next Story