
x
Haryana हरियाणा: शहर की विग कॉलोनी में एक बुजुर्ग महिला अपने पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने अपने पति के शव के पास ही दम तोड़ दिया। दंपत्ति की मौत के बाद दोनों की शवयात्रा निकाली गई। शिवपुरी में एक ही चिता पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। विग कॉलोनी निवासी राकेश गुप्ता ने बताया कि उनके पिता महेंद्रपाल काफी समय से बीमार थे। शनिवार सुबह 7 बजे उनका निधन हो गया। महेंद्रपाल की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी।
अंतिम संस्कार के लिए ले जाने से पहले परिवार के लोग कुछ अंतिम रस्में कर रहे थे। उस दौरान उनकी मां शीला देवी ने उन रस्मों को पूरा किया। जैसे ही महेंद्र की अर्थी उठाई गई, शीला देवी की भी मौत हो गई। परिजन शीला देवी को भी जांच के लिए अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
TagsHaryanaपतिमौतसदमापत्नीतोड़ादम Haryanahusbanddeathshockwifediedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





