
x
Haryana हरियाणा: यमुनानगर में यूरिया की अवैध कालाबाजारी किसी से छिपी नहीं है। जिले में अवैध यूरिया सप्लाई करने वाले 36 वर्षीय फारूक की मौत हो गई। फारूक बखरी माजरा इलाके से अवैध यूरिया लेकर जोड़िया गुरुद्वारा के पास शिवम प्लाईवुड फैक्ट्री में आया था। केमिकल बनाने वाले टैंक का नोजल ठीक करते समय फारूक हादसे का शिकार हो गया।
पाइप फटने से प्रेशर के साथ केमिकल उस व्यक्ति पर गिर गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि फारूक की मौत की खबर भी फैक्ट्री संचालक ने देर से दी। परिजनों ने बताया कि शिवम प्लाईवुड फैक्ट्री में यूरिया की अवैध कालाबाजारी होती है। इस यूरिया से फिनोल नामक केमिकल बनाया जाता है जिसका इस्तेमाल प्लाईवुड में होता है।
उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में कोई सुरक्षा उपकरण मौजूद नहीं थे। उन्होंने कहा कि फारूक को वह काम नहीं आता था, फैक्ट्री संचालक ने जानबूझकर उसे यह काम करने के लिए मजबूर किया। हम फैक्ट्री संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहते हैं। फर्कपुर थाने के जांच अधिकारी इरशाद अली ने बताया कि हमने मौके पर जाकर हादसे की पूरी जानकारी जुटाई है। जो भी कार्रवाई होगी, की जाएगी।
TagsHaryanaयूरियाकेमिकलयुवकमौतHaryanaureachemicalyouthdeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





