
x
Haryana: हमीदा हेड से सोमवार को 20 वर्षीय युवती नहर में गिर गई। उसे डूबता देख सिख युवक बचाने के लिए दौड़ा। उसने अपनी पगड़ी उतारकर नहर में फेंकी जिससे युवती को बाहर निकाला गया। उसे बेसुध हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया। सिख युवक निर्मल सिंह ने बताया कि हमीदा हेड पर युवती डूब रही थी। उसे डूबता देख नहर में छलांग लगाई लेकिन पानी अधिक होने की वजह से आगे नहीं जा सका।
जिस पर पगड़ी उतारकर युवती की ओर से फेंकी। जिसके सहारे उसे बाहर निकाला गया। युवती पुराना हमीदा की रहने वाली है। वहीं हमीदा पुलिस चौकी प्रभारी शमसेर सिंह ने बताया कि अभी युवती बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसके बयान लेने के बाद ही सही पता लगेगा कि वह नहर में गिरी या कूदी।
TagsHaryanaनहरबच्चीHaryanaCanalGirl जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





