हरियाणा

Haryana Weather: कब रुकेगी बारिश, फटाफट जानिए ताजा अपडेट

Sarita
7 Sept 2025 10:09 AM IST
Haryana Weather: कब रुकेगी बारिश, फटाफट जानिए ताजा अपडेट
x
Haryana Weather: बारिश का नाम सुनते ही लोगों के चेहरों पर ताजगी आ जाती है, लेकिन जब बारिश की बूंदें आफत बनकर आसमान से गिरें तो हालात भयावह हो जाते हैं। पिछले कुछ दिनों से फरीदाबाद समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर का हाल कुछ ऐसा ही है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने सड़कों को तालाब और गलियों को नदियों में तब्दील कर दिया है।
वहीं, आज राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी, जो 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुँच सकता है। बारिश की भी संभावना बनी रहेगी। हरियाणा में 8 सितंबर को मूसलाधार बारिश की संभावना है। इस दिन तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है। बारिश से न केवल तापमान में गिरावट आएगी, बल्कि इससे इलाके के जलस्रोत भी भर जाएँगे। इससे बाढ़ जैसे हालात का सामना करना पड़ सकता है।
9 सितंबर को ठंडी हवाएँ मौसम में और भी ठंडक लाएँगी। दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि रात में यह 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। 10 सितंबर को मौसम फिर बदल सकता है। दिन में धूप खिली रहेगी, जिससे तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। वहीं, शाम को हल्की बारिश की संभावना भी रहेगी।
Next Story