
x
Haryana Weather: हरियाणा में सर्दी बढ़ गई है, एकदम से मौसम ठंडा हो गया है। सूबे में दिन के तापमान में गिरावट और रात के न्यूनतम तापमान में लगातार कमी से लोगों को भयंकर ठंड लग रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में औसत अधिकतम तापमान में कल की तुलना में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। राज्य में सबसे अधिक तापमान 26.2°C नूंह (AWS) में दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है और हिसार में न्यूनतम तापमान 5.7°C रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा।
हरियाणा में मौसम आमतौर पर 3 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। 1 दिसंबर से रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान वातावरण में नमी होने से उत्तर व पश्चिमी हरियाणा में अलसुबह हल्की धुंध परंतु दक्षिणी हरियाणा में हल्की से मध्यम धुंध छाए रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में हल्का बदलाव रहने तथा 1 दिसंबर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है।
TagsHaryanaWeatherमौसमWeather जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





