
x
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम फिर बदलने लगा है। आज रात से प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। इसके चलते 20 और 21 मार्च को हरियाणा के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे, वहीं कई इलाकों में बारिश भी हो सकती है। दिन के तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है।
इन जगहों पर बारिश की संभावना
बताया जा रहा है कि 20 मार्च को हिसार समेत भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में बारिश की संभावना है। फसल अभी कटने के लिए तैयार है। तेज हवा और बारिश इसे नुकसान पहुंचा सकती है।
वहीं, पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में हुई बारिश और ओलावृष्टि के चलते रात के तापमान में गिरावट आई है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के चलते बाढड़ा उपमंडल समेत दादरी जिले के 37 गांवों की 23465 एकड़ सरसों, गेहूं और सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचा है। अब मौसम फिर बदलेगा, जिससे किसानों को चिंता सता रही है कि कहीं उनकी फसलें खराब न हो जाएं।
TagsHaryanaWeatherबदलामौसमबारिश HaryanaChangeRainजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





