हरियाणा

Haryana Weather: आज से शुरू होगा ठंड का तीसरा दौर

Sarita
13 Jan 2025 12:16 PM IST
Haryana Weather: आज से शुरू होगा ठंड का तीसरा दौर
x
Haryana Weather: हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 11 जिलों में कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, अंबाला शामिल हैं। भिवानी, पंचकूला, यमुनानगर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां भी ठंड के साथ कोहरा छाया रहेगा।
15-16 जनवरी को प्रदेश में फिर से बारिश के आसार हैं। बता दें कि रविवार को हिसार में कड़ाके की ठंड रही। यहां दिन का तापमान गिरकर करीब 7.8 डिग्री पर पहुंच गया। यहां दिन और रात के तापमान में करीब 2.5 डिग्री का अंतर रहा। हिसार में दिन का तापमान 12 डिग्री, जबकि रात का तापमान 9.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज से ठंड का तीसरा दौर शुरू होगा। इस महीने 20 दिन तक शीतलहर चलेगी। आज से तापमान में और गिरावट आएगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फ पिघलने से ठंड का असर बढ़ेगा।
Next Story