हरियाणा

Haryana Weather: घने कोहरे की चादर,बारिश की संभावना, अलर्ट

Sarita
3 Jan 2025 9:30 AM IST
Haryana Weather:  घने कोहरे की चादर,बारिश की  संभावना,  अलर्ट
x
Haryana Weather: नए साल से हरियाणा में ठंड बढ़ने लगी है। लगातार तीसरे दिन घना कोहरा छाया रहा है। हिसार, पानीपत, झज्जर, सोनीपत, जींद, पलवल और महेंद्रगढ़ समेत कई शहर कोहरे की चपेट में हैं। वहीं, पलवल और जींद में दृश्यता 5 से 10 मीटर है। 5 जनवरी और 6 जनवरी की रात को प्रदेश में उत्तर और दक्षिण-पश्चिम के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है। 7 जनवरी से प्रदेश में मौसम शुष्क है और उत्तर और उत्तर-पश्चिम से ठंडी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। ठंड के मामले में हरियाणा ने हिमाचल को भी पीछे छोड़ दिया है।
प्रदेश में 9 शहर ऐसे हैं जो मनाली से भी ज्यादा ठंडे हैं। इसके अलावा पूरे हरियाणा में शिमला जैसी ठंड देखने को मिल सकती है। शिमला का तापमान 17.2 डिग्री रहा, जबकि हरियाणा के ज्यादातर शहरों का तापमान 17 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग की ओर से नई एडवाइजरी जारी की गई है। आज 10 शहरों में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है. इन शहरों में सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, जिंद, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत शामिल हैं।
सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, जिंद में हल्की धूप से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत में पूरे दिन कोल्ड डे अटैक रहेगा। इसके अलावा भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी और झज्जर में रात के समय कोहरा परेशानी का कारण बन सकता है|
Next Story