हरियाणा

Haryana Weather: इस दिन तक लगातार होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Sarita
3 Aug 2025 10:24 AM IST
Haryana Weather: इस दिन तक लगातार होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
x
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम सुहावना हो गया है। राज्य में आज मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने 7 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इनमें यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल हैं। इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कई जिलों में 25 से 50 फीसदी बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने सुबह 6:30 बजे फ्लैश अलर्ट जारी कर नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर जिलों में हवाओं और गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं, जींद, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और सिरसा जिलों और उनके आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि, राज्य में 6 अगस्त तक मौसम खराब बना रहेगा।
Next Story