
x
Haryana Weather : हरियाणा में मौसम बिल्कुल ठंडा हो गया है। लोग घरों के अंदर दुबक गए हैं। उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों में ठंड का असर इसलिए तेज हो गया है क्योंकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है। सुबह-शाम लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है, जबकि दिन में खिली धूप से कुछ राहत मिल रही है। फिलहाल मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है।
उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते रात के तापमान में करीब 4.8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। इसके बाद हिसार का तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश के आठ शहरों में न्यूनतम तापमान अब भी 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।वहीं मौसम 23 नवंबर तक शुष्क और परिवर्तनशील बना रह सकता है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से कुछ इलाकों में हल्की बादलवाई देखने को मिल सकती है।
TagsHaryanaWeatherतापमानIMDअपडेटHaryanaTemperatureUpdates जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





