हरियाणा

Haryana Weather: गरज-चमक के साथ तूफानी बारिश, IMD ने 13 जिलों में जारी किया अलर्ट

Sarita
29 July 2025 8:50 AM IST
Haryana Weather:   गरज-चमक के साथ तूफानी बारिश, IMD ने 13 जिलों में जारी किया अलर्ट
x
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम ने करवट बदली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के सभी जिलों में भारी बारिश हो सकती है। जबकि 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, मेवात और पलवल शामिल हैं। इन जिलों में तेज़ हवाओं और गरज के साथ बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य में अच्छी बारिश हो सकती है। इसके बाद कुछ दिनों में हल्की बारिश होगी। अब तक हरियाणा राज्य में औसत बारिश 212 मिमी दर्ज की गई है। जबकि सामान्य रूप से 191.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। जो राज्य में 11 प्रतिशत अधिक बारिश है। इस बार मानसून हरियाणा पर काफी मेहरबान रहा।
आपको बता दें कि कल पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में बारिश हो सकती है. वहीं, सिरसा, फतेहाबाद, जिंद, कैथल, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक में हल्की बारिश होगी। गुरुवार को पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल में मध्यम बारिश हो सकती है। कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, जिंद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी में हल्की बारिश की संभावना है. राज्य में मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी|
Next Story