
x
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम दिन-प्रतिदिन बदल रहा है। जहां दिन में प्रदेश में धूप खिल रही है, वहीं रात में सर्द हवाओं के कारण हरियाणा के लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कमजोर पड़ने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि रात के तापमान में गिरावट जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि 9 मार्च तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन इसमें मामूली बदलाव की संभावना है। बता दें कि कल प्रदेश के 11 शहरों हिसार, करनाल, नारनौल, रोहतक, सिरसा, गुरुग्राम, जींद, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, पानीपत और सोनीपत में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।
सबसे ज्यादा गिरावट हिसार में दर्ज की गई, जहां तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे चला गया। वहीं, कुछ दिन पहले हरियाणा में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई थी, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ था। भारी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की पकी हुई फसलों को नष्ट कर दिया है। ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने सरसों और गेहूं की फसलों को नष्ट कर दिया है। ऐसे में किसान चाहकर भी अपनी पकी हुई फसलों को बचाने के लिए कुछ नहीं कर सकते, क्योंकि उनकी फसलें खुले आसमान के नीचे खेतों में खड़ी हैं। ओलावृष्टि और बारिश ने एक बार फिर किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
TagsHaryanaधूपठंडबदलेगामौसमHaryanaSunshineColdWeather will changeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





