
x
Haryana weather: हरियाणा में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच अब मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है । वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के बाद एक बार फिर से हरियाणा, दिल्ली एनसीआर में बारिश के आसार बन रहे हैं । मौसम विभाग ने आज और कल हरियाणा के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है । IMD Chandigarh के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने के बाद फिर से बारिश के बादल हरियाणा के ऊपर मंडरा रहे हैं । दिल्ली एनसीआर में पिछले दो दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है । कड़ी धूप होने के बाद भी ठंड में कमी महसूस नहीं की जा रही है ।
मौसम विभाग ने वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के बाद फिर से बारिश होने, तापमान में गिरावट और ठंड की ठिठुरन का अलर्ट जारी किया है । मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा के 18 जिलों में बारिश हो सकती है । मौसम विभाग ने हरियाणा के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है । गुरुग्राम, मेवात (नूंह), फरीदाबाद में जोरदार बारिश तो वहीं अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, पानीपत, करनाल, रेवाड़ी और महेन्द्रगढ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है ।
पिछले दो दिनों से हरियाणा के कई जिलों में दिन में तेज़ धूप निकल रही है फिर भी हवा में ठंडक बरकरार है । तेज़ धूप होने के बावजूद ठिठुरन कम होने का नाम नहीं ले रही है । मौसम विभाग का कहना है कि अभी ठिठुरन और बढेगी । आज 27 जनवरी और 28 जनवरी तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा ।
TagsHaryanaweatherबारिशअलर्ट Haryanarainalert जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





