
x
Haryana Weather: हरियाणा में नववर्ष का आगाज कोहरे, बारिश और हाड़कंपा देने वाली कड़ाके ठंड से हुआ। पूरा दिन तेज गति से सर्द हवा चलने और बादलवाही रहने से हरियाणा के हिसार, करनाल, अम्बाला, रोहतक, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह, पानीपत, सिरसा, चरखी दादरी, यमुनानगर में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही।इन सभी जगहों पर 15 डिग्री सैल्सियस से नीचे तापमान रहा।
सबसे कम नूंह और पानीपत में 13.1 डिग्री सैल्सियस और सर्वाधिक भिवानी में 18 डिग्री सैल्सियस दोपहर का तापमान दर्ज किया गया। रोहतक में 24 घंटे से 4.5 डिग्री सैल्सियस तापमान में गिरावट आई। रात्रि तापमान नारनौल का 5.5 डिग्री सैल्सियस हरियाणा में सबसे कम रहा। मौसम विभाग ने 3 जनवरी तक कोल्ड डे की स्थिति रहने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभसक्रिय होने से बुधवार रात्रि को मौसम में बदलाव आ गया था। रात्रि 2 बजे के बाद हरियाणा के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी व बारिश हुई।
हालांकि दिसम्बर 2025 में बारिश नहीं हुई और न ही रात्रि ठंड का रिकॉर्ड टूटा। जनवरी के पहले दिन हुई यह बारिश फसलों के लिए काफी फायदेमंद है लेकिन इसने हरियाणा में ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया। लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा ले रहे है। सुबह के वक्त कई जगहों पर कोहरे का भी असर रहा। बूंदाबांदी बारिश से प्रदूषण का स्तर सुधार है।
TagsHaryanaWeatherबारिशठंडकोल्ड-डेऑरेंज अलर्टHaryanaRainColdCold DayOrange Alert जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





