
x
Haryana Weather : हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली ,प्रदेश में हुई बारिश ने हरियाणा के लोगों को गर्मी से राहत दी है। वहीं, किसानों को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने आज से लगातार तीन दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी।
बता दें कि शुक्रवार को हरियाणा के कई जिलों में बारिश और बूंदाबांदी हुई थी। इसका असर प्रदेश के तापमान पर भी देखने को मिला। बारिश के कारण तापमान में सामान्य से 3.1 डिग्री की गिरावट आई है। शनिवार को हरियाणा के अधिकतम तापमान में 5.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। प्रदेश का सबसे गर्म जिला हिसार का बालसमंद इलाका रहा। मौसम विभाग के अनुसार सात मई तक प्रदेश में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। प्रदेश में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण तीन मई की रात्रि से सात मई तक आंशिक बादल छाए रहने, बीच-बीच में हल्की से मध्यम हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश के भी आसार हैं।
TagsHaryanaWeatherआंधी तूफानबारिशअलर्टHaryanaStormRainAlertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





