हरियाणा

Haryana Weather : 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, इस दिन होगी बारिश

Sarita
29 Dec 2025 9:35 AM IST
Haryana Weather : 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, इस दिन होगी बारिश
x
Haryana Weather : हरियाणा में आज सुबह से कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 5 जिलों में कोहरे काे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट है। इन जिलों में वाहनों को लाइट जलाकर और धीमी गति से चलाने की एडवाइजरी जारी की गई है। इसके साथ ही शीतलहर की भी चेतावनी भी जारी की गई है।
बताया जा रहा है कि उत्तरी हरियाणा और जीटी रोड बेल्ट के हिस्सों में घने कोहरे का असर ज्यादा दिख रहा है। जीटी रोड बेल्ट के जिलों पंचकूला से अंबाला, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में घना कोहरा है। अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में कोहरे का असर ज्यादा है। रविवार को भिवानी का तापमान सबसे अधिक रहा। वहीं हिसार का तापमान सबसे कम रहा।हरियाणा में 31 दिसंबर से 2 जनवरी के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होगी। वहीं, उत्तरी जिलों में एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। 31 दिसंबर की रात को
Next Story