
x
Haryana Weather : हरियाणा में ठंड का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा जबकि कई क्षेत्रों में बादल छाऐंगे। वहीं तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। शुक्रवार को भिवानी का न्यूनतम तापमान सबसे कम 1.5 डिग्री दर्ज किया गया था। हिसार में न्यूनतम तापमान में करीब 4.4 डिग्री की गिरावट देखी गई।
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा देखने को मिल सकता है। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलेगी। राज्य में 18, 19 और 20 जनवरी को भी मौसम शुष्क रहेगा। कुछ स्थानों पर कोहरा छा सकता है।
बताया जा रहा है कि आज और कल ठंड के असर में धीरे-धीरे कमी आ सकती है। अधिकांश जिलों में फिर कोल्ड की कोई चेतावनी नहीं रहेगी। हालांकि रात और सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा बना रह सकता है। वहीं मौसम विभाग ने लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ 16 जनवरी और 19 जनवरी रात को आने की संभावना जताई है। इससे मौसम में बदलाव दिखेगा, जिससे 17 और 18 जनवरी को बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। 19 जनवरी के बाद भी कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।
TagsHaryanaWeatherमौसम विभागबारिशअलर्ट HaryanaMeteorological DepartmentRainAlert जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





