हरियाणा

Haryana Weather: 31 डिग्री पार पहुंचा पारा, जानें अपने शहर का हाल

Sarita
27 Feb 2026 11:04 AM IST
Haryana Weather: 31 डिग्री पार पहुंचा पारा, जानें अपने शहर का हाल
x
Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी का असर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार 27 फरवरी को राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा, जबकि कल बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस नूंह में दर्ज किया गया।
हिसार में 30.8 डिग्री, नारनौल में 30.5 डिग्री और भिवानी में 30.0 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। कई जिलों में तापमान 28 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है, जिससे फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान लगातार सामान्य से ऊपर बना हुआ है। औसत अधिकतम तापमान में करीब 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि यह सामान्य से लगभग 3.5 डिग्री अधिक चल रहा है।
वहीं प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, हालांकि आने वाले दिनों में इसमें हल्की गिरावट की संभावना जताई गई है। औसत न्यूनतम तापमान में करीब 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस सोनीपत जिले के सारंगथल में रिकॉर्ड किया गया।
Next Story