
x
Haryana Weather : मौसम विभाग ने आज पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने राज्य के 16 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात शामिल हैं।
मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पॉल ने बताया कि अगले 2 दिनों तक हरियाणा के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट है। इस बार मानसून में अच्छी बारिश हुई है। इसके साथ ही चंडीगढ़ में भी येलो अलर्ट जारी किया गया। उन्होंने बताया कि उत्तरी हरियाणा में और बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। पहाड़ी इलाकों में जाने से पहले वहां का मौसम पूर्वानुमान जरूर देखें।
हरियाणा के अधिकतम तापमान में बुधवार को 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। पलवल राज्य का सबसे गर्म जिला रहा। पलवल का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नारनौल में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक 2.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। इसके बाद नारनौल का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुँच गया है।
Next Story





