
x
Haryana Weather :हरियाणा में मानसून की एंट्री के बाद बारिश का दौर शुरू हो गया है. आज भी प्रदेश के सभी 22 जिलों में बारिश का अलर्ट है. कुछ ही घंटों में प्रदेश में भारी बारिश होगी. 7 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में 75-100 फीसदी बारिश की संभावना है. 11 जिलों कैथल, जींद, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 50-75 फीसदी और 4 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी में 25-50 फीसदी बारिश हो सकती है. वहीं कल पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट था लेकिन कुछ ही जगहों पर बारिश हुई|
आईएमडी ने अगले तीन दिन भी बारिश की संभावना जताई है. पिछले 24 घंटे में मौसम में आए बदलाव की बात करें तो पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सिरसा में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। जिसके बाद सिरसा का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 2024 के जून महीने में हरियाणा में 29.3 मिमी बारिश हुई, जबकि आमतौर पर जून में 55.3 मिमी बारिश होती है।
यानी 47 फीसदी कम बारिश हुई। जबकि 2025 में 1 जून से 26 जून तक हरियाणा में 51.2 मिमी बारिश हुई है, जबकि इस समय तक आमतौर पर 42.5 मिमी बारिश होती है। इस बार अब तक 20 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है।
TagsHaryanaWeatherबारिशHaryanaRain जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





