हरियाणा

Haryana Weather: भारी बारिश होने की चेतावनी इन जिलों के लोग हो जाएं सावधान

Sarita
8 July 2025 8:42 AM IST
Haryana Weather: भारी बारिश होने की चेतावनी इन जिलों के लोग हो जाएं सावधान
x
Haryana Weather: मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि यमुनानगर को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में मध्यम बारिश होगी। वहीं, मौसम विभाग ने यमुनानगर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, रोहतक और हिसार लगभग पूरे जिले में बारिश होगी। वहीं, 11 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में बारिश की संभावना है।
सोमवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जिससे तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 10 जुलाई तक मौसम ऐसा ही रहेगा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में अब तक सामान्य से 37 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है।

इस मानसून सीजन में अब तक औसत 107.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य तौर पर 78.5 एमएम बारिश होनी चाहिए। इससे पहले सोमवार 7 जुलाई को 8 जिलों में बारिश हुई। जिससे हिसार, फरीदाबाद, फतेहाबाद, चरखी दादरी और झज्जर में जलभराव हो गया। यहां डीसी की कोठी, बस स्टैंड, पुलिस स्टेशन, लघु सचिवालय में पानी भर गया और दोपहिया वाहन भी डूब गए।
Next Story