
x
Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में अब मौसम साफ रहेगा, जिससे गर्मी बढ़ने की संभावना है। बताया जा रहा है कि इस बार गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। मौसम विभाग ने प्रदेश में गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 9 अप्रैल तक हरियाणा में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन 9 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में गर्मी ज्यादा रहेगी।
पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान की बात करें तो सबसे ज्यादा बढ़ोतरी नारनौल में हुई। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट सिरसा में हुई। हरियाणा में मौसम दिन-प्रतिदिन बदल रहा है। कभी तेज गर्मी पड़ रही है तो कभी तेज हवाएं चल रही हैं। वहीं 7 से 9 अप्रैल तक हरियाणा में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को गर्मी में बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। बहुत जरूरी हो तो ही घर से बाहर निकलें।
TagsHaryanaगर्मीकहरIMD अलर्टHaryanaheathavocIMD alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





