
x
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम में अचानक बदलाव आया है। बादल छाए रहने के साथ हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 7 से 9 अप्रैल तक हरियाणा में लू चलने की चेतावनी दी है। हरियाणा में तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। हिसार का दोपहर का तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। हिसार के अलावा करनाल, नारनौल, सिरसा, बालसमंद, मंडकौला में भी दोपहर का तापमान 37 से 38.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। रात का तापमान 11.8 से 19.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि इस मौसमी सिस्टम का हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों पर आंशिक असर ही देखने को मिला। यहां दोपहर बाद बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं और आंधी की गतिविधियों के साथ एक-दो स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। पूरे मैदानी इलाकों खासकर हरियाणा में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह के बाद पूरे क्षेत्र में, विशेषकर हरियाणा के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में पारा 40 डिग्री से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा तथा अप्रैल में ही कुछ स्थानों पर लू चलने की भी संभावना है।
TagsHaryanaगर्मीरिकॉर्डIMDचेतावनीHaryanaheatrecordwarningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





