
x
Haryana Weather: हरियाणा में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। रोहतक सबसे गर्म जिला रहा। यहां तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 20 जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि करनाल और यमुनानगर को छोड़कर सभी जिलों में लू चलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 9 अप्रैल की रात से मौसम में बदलाव हो सकता है। इसके कारण 10 और 11 अप्रैल को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है।
इसके कारण 12 और 13 अप्रैल को दिन के तापमान में मामूली गिरावट आएगी। डॉक्टरों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं, गुरुग्राम और फरीदाबाद में एडवाइजरी जारी की गई है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में नौ अप्रैल तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना के चलते दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
TagsHaryanaलूयेलोअलर्ट Haryanaheat waveyellowalertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





