
x
Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। लगातार पारा में उफान देखने को मिल रहा है। मार्च के अंतिम पड़ाव पर दिन का तापमान 40 डिग्री सैल्सियस के आसपास पहुंच गया है। अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान 35 डिग्री सैल्सियस से ऊपर पहुंच गए हैं। 24 घंटों में हरियाणा में दोपहर का तापमान 4 डिग्री सैल्सियस तक बढ़ गया।
बता दें कि नारनौल का सामान्य से 6.4 डिग्री सैल्सियस ज्यादा 39 और हिसार का सामान्य से 5.2 डिग्री सैल्सियस ज्यादा 37 सैल्सियस रहा। फरीदाबाद का 38.3, गुरुग्राम का 37.1, रोहतक का 36.7, सोनीपत का 35.7 डिग्री सैल्सियस रहा। साथ ही साथ सम्पूर्ण इलाके में रात्रि तापमान में भी बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 13.4 डिग्री सैल्सियस से 18 डिग्री सैल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। बालसमंद का सबसे कम 13.4 डिग्री सैल्सियस रहा। वहीं तापमान में बढ़ौतरी के साथ बिजली की डिमांड बढ़नी शुरू हो गई है।
मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में लगातार मौसम शुष्क और साफ़ बना हुआ है। साथ ही पश्चिमी गर्म और शुष्क हवाओं ने सम्पूर्ण इलाके से धीरे-धीरे नमीं को सोखकर मौसम गर्म बना दिया है। 26 मार्च रात को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में और अधिक बढ़ौतरी देखने को मिलेगी।
TagsHaryanaWeatherमार्चगर्मीरौद्र रूपतापमानरिकॉर्ड HaryanaMarchheatfierce formtemperaturerecordजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





