
x
Haryana weather: मार्च का महीना खत्म होने वाला है और इसके साथ ही गर्मी और तापमान भी बढ़ता जा रहा है। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी शुरू हो गई है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। वहीं, कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां बारिश हो रही है। आइए जानते हैं आज देश का मौसम…
आज दिल्ली का मौसम साफ रहेगा
दूसरी ओर, अगर देश की राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो आज मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। आईएमडी के अनुसार 26 और 27 मार्च को भी काफी गर्मी रहेगी। हालांकि, 27 मार्च को दोपहर से हवाएं तेज हो सकती हैं।
मौसम विभाग ने भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है
मौसम विभाग ने भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में पहाड़ों पर बारिश हो सकती है। लेकिन मैदानी इलाकों और खासकर उत्तर प्रदेश में गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। राजस्थान में बढ़ रहा तापमान राजस्थान में अब गर्मी के दिन शुरू हो गए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के लगातार सक्रिय होने से मार्च के दूसरे और तीसरे सप्ताह में मौसम परिवर्तनशील रहा। लगातार बादल छाने और बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया था, लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है और गर्मी के दिन शुरू हो गए हैं। आपको बता दें कि पिछले तीन दिनों से दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दो दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। पंजाब में बढ़ रही गर्मी पंजाब में गर्मी का असर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में आज भी आसमान साफ रहेगा, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि 24 घंटे में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन आने वाले दिनों में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। कहीं बारिश... तो कहीं ओले गिरे पिछले 24 घंटों की बात करें तो आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और तेलंगाना में ओलावृष्टि भी हुई। इस बीच, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में तेज हवाएं भी चलीं।
TagsHaryanaweatherगर्मीकहरIMDअलर्ट Haryanaheathavocalertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





