
x
Haryana Weather : हरियाणा में आज से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सूबे में आज से पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने आज पूरे हरियाणा में कोहरे और शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल और अंबाला में कोल्ड-डे की स्थिति है। बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई| पिछले 15 सालों में पांचवीं बार ऐसा हुआ है, जब हिसार में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री तक पहुंचा। हिसार में न्यूनतम तापमान ने पिछले 2 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 2025 में 15 जनवरी को तापमान 3.5 डिग्री, 2024 में 16 दिसंबर को 1.1 डिग्री दर्ज किया था। नारनौल में तापमान 1.5 डिग्री, जींद के पांडु पिंडारा में 2.6 डिग्री और सिरसा में 2.9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
बताया जा रहा है कि 17 और 18 जनवरी को ठंड में थोड़ी कमी आ सकती है। अधिकांश जिलों में फिर कोल्ड की कोई चेतावनी नहीं रहेगी। 2 पश्चिमी विक्षोभ 16 जनवरी व 19 जनवरी को आने की संभावना है। इससे मौसम में बदलाव बने रहने की संभावना है जिससे 17 व 18 जनवरी को बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। 19 जनवरी के बाद भी कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई जा रही है।
TagsHaryanaWeatherकोहराबारिशसंभावनाHaryanaFogRainPossibility जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





