
x
Haryana Weather: हरियाणा में शीतलहर का कहर लगातार जारी है। सूबे में दिन भी रात जैसे ठंडे हो गए हैं। राजस्थान से सटे व मध्य हरियाणा में कोल्ड वेव से दिन का तापमान गिर रहा है। जिस कारण लोग ठंड से कंपकंपा रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जनवरी तक इससे राहत मिलने की संभावना नहीं है।
आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह और पलवल में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है। वहीं कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत और अंबाला में कोहरे व धुंध का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पिछले तीन दिनों से ठंडी हवाएं चलने के कारण प्रदेश में कोहरा कम हुआ है। प्रदेश में नारनौल सबसे ठंडा रहा। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4°C से 6°C तक नीचे गिर गया है, जिससे दिन में भी ज्यादा ठंड महसूस हुई।
हरियाणा सरकार ने ठंड से बचाने के लिए एडवाइजरी जारी की है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त एवं गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि सभी विभागों को मिलकर काम करने को कहा गया है। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम की जानकारी रखें। गर्म कपड़े, दवाइयां और जरूरी सामान पहले से ही तैयार रखें। ठंड लगने से सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां हो सकती हैं, इसलिए डॉक्टर से सलाह लें।
TagsHaryanaWeatherठंडकोल्ड डेचेतावनीHaryanaColdCold DayWarning जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





