
x
Haryana Weather : हरियाणा का मौसम बेहद सुहाना हो गया है। आज 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल हैं। वहीं, इन जिलों में गरज के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। अब प्रदेश में प्री-मानसून सक्रिय होगा। 29 जून को प्रदेश में मानसून प्रवेश कर सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार कल पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल में गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
बताया जा रहा है कि आज से प्री-मानसून हवाएं आने की संभावना है, जिससे मौसम में बदलाव आएगा। इससे वातावरण में नमी बढ़ेगी और तापमान में गिरावट आएगी। वहीं, प्रदेश के 6 जिलों भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, करनाल, कैथल और नूंह में बारिश देखने को मिली। 2 दिन पहले हिसार और गुरुग्राम में बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गई थीं, जिससे वाहन पानी में डूब गए थे। प्रदेश में जल्द ही मानसून की दस्तक हो सकती है।
TagsHaryanaWeatherआंधीबारिशअलर्टHaryanastormrainalert जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





