
x
Haryana हरियाणा: भिवानी जिले के सांगा गांव में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर दो महिला मजदूरों के ऊपर दीवार गिर गई। दीवार के नीचे दबने से दोनों महिलाओं की मौत हो गई। वहीं कई अन्य मजदूरों ने बमुश्किल भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक महिलाओं की पहचान बिहार के मुकद्दसपुर निवासी 40 वर्षीय सुनैना और 44 वर्षीय सुब्ता के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार ईंट भट्ठे पर महिलाओं समेत कई मजदूर काम कर रहे थे। काम के दौरान दोनों महिलाएं पास में ही सो रही थीं। अचानक ईंट की दीवार गिर गई, जिसमें दोनों महिलाएं दीवार के नीचे आ गईं। वहीं बाकी मजदूरों ने भी भागकर अपनी जान बचाई। बाद में मजदूरों ने खुद ही दोनों घायल महिलाओं को ईंट की दीवार के नीचे से निकाला और नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
TagsHaryanaमजदूरोंदीवार2 मौत Haryanalabourerswall2 deathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





