Haryana हरियाणा: हरियाणा-हिमाचल प्रदेश सीमा के निकट सढौरा-काला अंब रोड पर असगरपुर गांव के पास सैनी ढाबे के सामने मंगलवार रात 10:15 बजे एक अनियंत्रित डंपर ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। डंपर चालक कार लेकर फरार हो गया। सढौरा पुलिस ने तीनों शवों और दो घायलों को जगाधरी अस्पताल भिजवाया।
मृतकों की पहचान हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमपुर निवासी 22 वर्षीय अतुल, विशाल और एक अन्य युवक के रूप में हुई है। तीसरे युवक की पहचान नहीं हो पाई है। हरिपुरधार निवासी 30 वर्षीय महेंद्र और 22 वर्षीय प्रवीण पुत्र मनीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें महेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार पांचों युवक अपने एक दोस्त को छोड़ने हिमाचल प्रदेश से सढौरा आए थे। लौटते समय सैनी ढाबे के पास हादसा हो गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। साढौरा पुलिस मौके पर पहुंची।
TagsHaryanaडंपरकारटक्करतीनमौतHaryanadumpercarcollisionthreedeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





