हरियाणा

Haryana: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, 3 घायल

Sarita
5 May 2025 6:56 AM IST
Haryana: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, 3 घायल
x
Haryana हरियाणा: जुलाना क्षेत्र के पौली गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। इसकी सूचना जुलाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को अकालगढ़ गांव निवासी अनिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात को उसका भाई विनोद और मुदलाना निवासी संदीप, सुनारिया गांव निवासी मनोत और उसके चाचा का लड़का संदीप कार में सवार होकर गांव से रोहतक जा रहे थे।
जब वे पौली गांव के पास पहुंचे तो एक अज्ञात कार चालक ने उनकी कार के आगे कट मार दिया, जिससे उनकी कार अनियंत्रित हो गई। कार को सुनारिया निवासी विनोद चला रहा था। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। संदीप और मनोज को गंभीर चोटें आने के कारण उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया और मुदलाना निवासी संदीप और विनोद को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया।
पीजीआई में डॉक्टरों ने अकालगढ़ गांव निवासी 36 वर्षीय संदीप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story