हरियाणा

Haryana : एक ही परिवार के दो युवकों की मौत, पसरा मातम

Sarita
5 March 2025 12:42 PM IST
Haryana : एक ही परिवार के दो युवकों की मौत, पसरा मातम
x
Haryana हरियाणा: नरवाना क्षेत्र के झील गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी जब परिजनों को मिली तो परिवार में मातम छा गया। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के लिए बता दें कि कैथल जिले के खनौदा गांव निवासी बंटी अपने चचेरे भाई के साथ झील गांव में अपने ससुराल आया हुआ था। देर रात जब वे बाइक से वापस लौट रहे थे तो झील गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है |
Next Story