
x
Haryana हरियाणा: दादरी के जगरामबास गांव में विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। जहां एक ने दूसरे पर लात-घूंसों से जमकर हमला कर दिया। इस हमले में महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान निशांत नामक युवक घायल हो गया, जिसे दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत के आधार पर बाढड़ा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन जगरामबास गांव निवासी निशांत ने बताया कि दो दिन पहले जब वह अपने घर में था तो पड़ोसी ने उसके घर पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। जब उसने विरोध किया तो उनमें कहासुनी हो गई। गाड़ियों में सवार होकर आए दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके परिवार पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। हमले में उसकी मां और चाचा भी घायल हो गए। पीड़ित ने बताया कि गाड़ियों में सवार होकर आए लोगों में महिलाएं भी शामिल थीं। बाढड़ा थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने फोन पर बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
TagsHaryanaदो पक्षभिड़ेHaryanatwo partiesclashedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





