
x
Haryana हरियाणा: पालम विहार क्राइम ब्रांच ने करीब पचास लाख रुपये की अवैध हशीश के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी हशीश की खेप मनाली से लेकर आए थे जिसे गुड़गांव में सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने आरोपियों से एक किलो 361 ग्राम अवैध हशीश, सात लाख रुपये और एक कार बरामद कर उनके खिलाफ थाना मानेसर, गुरुग्राम में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से बरामद हशीश की बाजार में कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई है।
दरअसल, पालम विहार क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि पचगांव के पास अवैध हशीश को सप्लाई के लिए लाया जा रहा है। जिस पर टीम ने जाल बिछाया और नाकाबंदी कर एक कार को रुकवाया। कार में चालक के साथ एक अन्य युवक भी था। तलाशी लेने पर पुलिस को कार से एक किलो 361 ग्राम अवैध हशीश और सात लाख रुपये मिले। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान रेवाड़ी निवासी राजेश (48 साल) और मुकेश (38 साल) के रूप में हुई। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी राजेश रेवाड़ी में टैक्सी चलाता है।
जबकि आरोपी मुकेश दिल्ली से स्पेयर पार्ट्स लाकर रेवाड़ी में बेचता है। आरोपी मनाली से यह चरस लेकर आए थे और गुरुग्राम में इसकी सप्लाई करने वाले थे। लेकिन सप्लाई करने से पहले ही गुड़गांव पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेगी।
TagsHaryanaचरसआरोपीगिरफ्तारHaryanacharasaccusedarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





