
x
Haryana: सेक्टर-53 थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों से बैंक अकाउंट खुलवाकर रुपए निकालने के मामले में दो आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से एक आरोपी को तीन दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर और दूसरे आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।दरअसल, सेक्टर-53 थाना में एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि उसके बैंक खाता में फर्जी तरीके से रि-केवाईसी करवाकर रुपए निकाल लिए गए। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान यूपी के गोरखपुर निवासी रविंद्र (43) व दिल्ली के आदर्श नगर निवासी दीपांशु (35) के रूप में हुई।
आरोपी रविन्द्र गांव में खेती-बाड़ी करता है व आरोपी दीपांशु का दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम का व्यवसाय है।पूछताछ में सामने आया कि रविन्द्र तथा इसके गिरोह के अन्य साथी फर्जी तरीके से केवाईसी करवाकर, फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर बैंक खाते खुलवाते है व काफी लंबे समय से बंद पड़े बैंक खातों (डोरमेंट अकाउंट) को टारगेट करके फर्जी खाताधारक बनकर री-केवाईसी करवाकर उसमें से रूपए किसी फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर कर लेते हैं उसके बाद उन रूपयों को आपस में बांट लेते है। दीपांशु पर धोखाधड़ी करने के तहत एक केस दिल्ली में पहले भी दर्ज है। आरोपी रविन्द्र को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वहीं आरोपी दीपांशु को 03 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लेकर आरोपी से गहनतापूर्वक पूछताछ की जा रही है।
TagsHaryanaफर्जीबैंक अकाउंटपैसेदो आरोपीगिरफ्तारHaryanafake bank accountsmoneytwo accused arrested. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





