
x
Hryana हरियाणा: पुलिस ने तुरंत चार टीमें गठित कीं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। शुरुआत में एक आरोपी उदित सैनी को पकड़ा गया था, जो भागते समय घायल हो गया था। अब सीआईए टोहाना ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों मोनू उर्फ मोनी और कमल उर्फ बच्ची को घेर लिया।टोहाना शहर में कुछ दिन पहले हुई सनसनीखेज लूट और फायरिंग की घटना का पुलिस ने तेजी से पर्दाफाश किया है। सीआईए टीम ने कार्रवाई में दो मुख्य आरोपियों को काबू कर लिया, लेकिन पकड़े जाने के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए।
घटना की शुरुआत 4 फरवरी की शाम से हुई थी, जब डांगरा रोड स्थित गौरव ट्रेडिंग कंपनी पर बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे। उन्होंने पिस्तौल तानकर दुकानदार धीरज मेहता से करीब 1.50 लाख रुपये नकद लूट लिए। जाते-जाते उन्होंने दुकान की तरफ फायरिंग की और धमकी दी और कहा कि "कल फिर आएंगे!" दुकान के बाहर काम कर रहे एक कर्मचारी को भी पिस्तौल की बट से मारा गया था। इस घटना ने स्थानीय व्यापारियों में दहशत फैला दी थी।
शुरुआत में एक आरोपी उदित सैनी को पकड़ा गया था, जो भागते समय घायल हो गया था। अब सीआईए टोहाना ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों मोनू उर्फ मोनी और कमल उर्फ बच्ची को घेर लिया। पकड़े जाने के प्रयास में आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।
TagsHryanaड्राई फ्रूटव्यापारीलूटफायरिंगदो आरोपीकाबूHaryanadry fruit traderrobberyfiringtwo accusedapprehended जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





