हरियाणा

Haryana: ट्रक ने मासूम बच्ची को कूचला

Sarita
8 Feb 2026 9:33 AM IST
Haryana: ट्रक ने मासूम बच्ची को कूचला
x

Haryana: नारनौंद के पेटवाड़ स्थित एमडी फीड प्लांट में दोपहर ट्रक से कुचले जाने से 6 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची की पहचान हिमांशु के रूप में हुई है, जो अपने पिता के साथ प्लांट परिसर में मौजूद थी।

बताया जा रहा है कि प्रमोद राम निवासी सराय, जिला समस्तीपुर (बिहार) वर्तमान में पेटवाड़ स्थित एमडी फीड प्लांट में कार्यरत है। उसकी चार बेटियां हैं, जिनमें हिमांशु तीसरे नंबर की थी। वह प्लांट परिसर में खेल रही थी। इसी दौरान प्लांट के अंदर से गुजर रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

Next Story