
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा के फरीदाबाद में केजीपी एक्सप्रेसवे पर छायसा गांव के पास पंजाब से जालंधर से मथुरा वृंदावन जा रही मिनी बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। बस में 18 यात्री सवार थे, जिनमें से 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायलों को छायसा थाना पुलिस ने इलाज के लिए बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हादसा सुबह 3 बजे हुआ।
ऐसा भी माना जा रहा है कि ट्रक चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ होगा। हादसे की सूचना मिलते ही छायसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बस के अंदर से बाहर निकाला। जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है।
TagsHaryanaट्रकबसटक्करयात्रीघायलHaryanatruckbuscollisionpassengersinjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





