
x
Haryana हरियाणा: हांसी-भिवानी मार्ग पर रविवार शाम को कार और ट्राले की टक्कर में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि नौ माह के बच्चे की मौत हो गई। घायलों को भिवानी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से एक युवक को गंभीर चोटों के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गांव मय्यड़ निवासी विनोद अपनी पत्नी राधा, बेटे मोनू, बेटी पूजा और नौ माह के बेटे रुद्र के साथ भिवानी से अपने गांव लौट रहा था।
दोपहर करीब चार बजे जब उनकी कार जीताखेड़ी गांव के निकट ओवरब्रिज पर पहुंची तो एक ट्राले ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पहले बवानीखेड़ा के सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भिवानी के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया।
भिवानी ले जाते समय नौ माह के रुद्र की रास्ते में मौत हो गई। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल विनोद को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, जबकि राधा, मोनू और पूजा का भिवानी के नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
TagsHaryanaट्रेलरकारटक्करबच्चेमौतHaryanatrailercarcollisionchilddeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





