
x
Haryanaहरियाणा : हरियाणा के यमुनानगर जिले में टोल टैक्स बचाने की कोशिश एक परिवार के लिए भारी पड़ गई। मिल्क माजरा टोल प्लाजा के पास शॉर्टकट रास्ते से गुजरते समय एक कार तालाब में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।यह हादसा गांव कानड़ी खुर्द के पास हुआ। ग्रे रंग की टोयोटा टाइजर कार में प्रोफेसर कॉलोनी यमुनानगर के सगे भाई-बहन सवार थे।
दोनों चंडीगढ़ से परीक्षा देकर वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर 100 रुपये का टोल टैक्स बचाने के लिए युवक ने गांव की ओर जाने वाला शॉर्टकट रास्ता चुन लिया।रास्ता संकरा होने के कारण सामने से आ रही एक गाड़ी से बचने के प्रयास में कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे तालाब में जा गिरी। कार पलट गई और पानी में डूबने लगी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, देखते ही देखते आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ट्रैक्टर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार को तालाब से बाहर निकाला गया। शीशे तोड़कर दोनों को बाहर निकाला गया और तुरंत सिविल अस्पताल जगाधरी ले जाया गया।डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि बहन का इलाज जारी है।
मृतक की पहचान हिमांशु पुत्र कृष्ण लाल के रूप में हुई है जो की यमुनानगर की प्रोफेसर कॉलोनी का बताया जा रहा है। वह चंडीगढ़ में एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। वह अपनी बहन तान्या को चंडीगढ़ के डकौली में परीक्षा दिलवाने गया था। 15 दिन पहले ही नई कार ली थी। आज उसने कहा कि वह खुद बहन को एग्जाम दिलवाने जाएगा। अगर टोल का रास्ता लिया होता तो आज ये युवक जिंदा होता।
TagsHaryanaहादसायुवकमौतबहनघायलHaryanaaccidentyoung mandeathsisterinjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





