
x
Haryana हरियाणा: रतिया रोड पर जापतवाला गांव के पास सोमवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कार पूरी तरह डैमेज हो गई और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, रतिया के सहनाल गांव के रहने वाले कृष्ण कंबोज का 26 साल का बेटा अमन गांव में पोल्ट्री फार्म चलाता है। सोमवार को वह अपने बिजनेस के लिए कुछ सामान खरीदने अपनी ऑल्टो कार से टोहाना गया था। वह सामान लेकर अपने गांव लौट रहा था। जब वह कुलां-रतिया रोड पर जापतवाला गांव के पास पहुंचा, तो उसकी कार सामने से आ रही पराली की गांठों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑल्टो कार पूरी तरह डैमेज होकर मलबे में तब्दील हो गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ड्राइवर अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर गांव वाले और राहगीर मौके पर जमा हो गए और पुलिस को हादसे की जानकारी दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से कार में फंसे युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद शव की पहचान हुई और मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टोहाना भेज दिया।
इसके साथ ही पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है और ट्रैक्टर ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया है। चौकी इंचार्ज दलबीर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
TagsHaryanaट्रैक्टर ट्रॉलीकारटक्करयुवकमौतHaryana tractor trolley car collision young man died जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





