
x
Haryana हरियाणा: जींद रोड पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में दो साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक बच्ची की पहचान कैथल के बालाजी कॉलोनी निवासी लावण्या के रूप में हुई है। बच्ची अपने माता-पिता के साथ बाइक पर शीतला धाम दर्शन के लिए जा रही थी। जैसे ही परिवार बाइक पर सवार होकर शहर से निकलकर जींद रोड पर नए बस स्टैंड बाईपास के पास पहुंचा तो उन्हें अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर लगते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क की तरफ गिर गई।
हादसे में लावण्या के माता-पिता भी घायल हो गए। लेकिन हादसे में लावण्या की मौत हो गई। हादसे के बाद मौका मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों की हालत में सुधार हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है।
TagsHaryanaट्रैक्टर-ट्रॉलीबाइकटक्करबच्चीमौतtractor-trolleybikecollisiongirldeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





