
x
Haryana हरियाणा : हरियाणा के रोहतक शहर के कच्चा चमारिया रोड स्थित एक फार्म हाउस में नेपाल के 3 युवकों की मौत हो गई. फार्म हाउस में नए साल की पार्टी थी और तीनों युवक वहां पर खाना बनाने के लिए आए थे. इसके बाद फार्म हाउस के एक कमरे में ही अंगीठी जलाकर सो गए. गुरूवार दोपहर बाद तीनों के शव मिले. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआईएमएस भिजवा दिया है|
अंगीठी जलाकर सो गए : कच्चा चमारिया रोड रोड स्थित पटाखा फैक्ट्री के पास फौजी फार्म हाउस में नए साल की पार्टी थी. सेक्टर-34 निवासी नरेंद्र अपने दोस्तों के साथ यहां पर पार्टी कर रहा था. इस पार्टी में नेपाल निवासी योगी कवर कमल, राज और संतोष खाना बनाने के लिए आए थे. बुधवार देर रात को पार्टी खत्म करने के बाद नरेंद्र और उसके दोस्त अपने घर चले गए. जबकि नेपाल के तीनों युवक फार्म हाउस पर ही रुक गए. नेपाली युवकों में से एक युवक का जन्मदिन था. इस वजह से उन नेपाली युवकों ने अपनी अलग से पार्टी की. तीनों रात को खाना खाने के बाद कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए|
गुरूवार शाम को जब टेंट हाउस के कर्मचारी फार्म हाउस से सामान उठाने के लिए आए तो कमरे के अंदर नेपाल के तीनों युवक बेसुध पड़े हुए थे. उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची. प्रारंभिक जांच में ये बात सामने आई है कि तीनों युवकों ने सोने से पहले कमरे में कोयले की अंगीठी जलाई थी और इसी वजह से तीनों की दम घुटने से मौत हो गई. मृतक के परिजनों को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है. पुलिस ने तीनों शवों को पीजीआईएमएस भिजवा दिया है. आज शुक्रवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम होगा|
TagsHaryanaतीननेपाली युवकोंमौत HaryanathreeNepali youthsdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





