
x
Haryana: बोहर-भालौठ गांव के बीच हुए सड़क हादसे में सोनीपत के 3 हलवाइयों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में ईश्वर सिंह (60) और धर्मेंद्र (45) की मौके पर ही मौत हो गई व राहुल (28) को गंभीर हालत में पी. जी. आई. रोहतक में भर्ती करवाया गया जहां रविवार को उसने भी दम तोड़ दिया।
आई.एम.टी. थाना रोहतक पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक तीनों सोनीपत शहर के वार्ड नंबर एक के रहने वाले थे। तीनों बाबा श्याम के भंडारे में मिठाई बनाने का ठेका लेकर रोहतक के खरावड़ गांव गए थे। काम खत्म करने के बाद वे बाइक से सोनीपत लौट रहे थे। जैसे ही वे बोहर और भालौठ गांव के बीच पहुंचे पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में ईश्वर और धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राहुल को गंभीर हालत में पी.जी.आई. रोहतक में भर्ती कराया गया था लेकिन इलाज दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार कार चालक नशे में धुत्त था। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो अंदर शराब की बोतलें मिलीं। वहीं, आई.एम.टी. थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ परिजनों के बयानों के आधार पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
TagsHaryanaहादसे3 मौत Haryanaaccident3 deaths जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





